उज्जैन। माधव विज्ञान महाविद्यालय एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की विचार गोष्ठी हुई। अध्यक्षता न्यास के प्रांतीय अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् डॉ राकेश ढांड ने की। प्राचार्य डॉ हरीश व्यास ने कहा कि सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता, समता के पक्षधर के रूप में बाबा साहेब को हमेशा याद किया जाता रहेगा। डॉ शेखर मैदमवार ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर का आर्थिक चिंतन आज भी प्रासंगिक है। डॉ गीता नायक ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने सनातन परंपरा को दृष्टिगत रखते हुए वंचितों और पिछड़ों के उत्थान की बात कही है। डॉ शैलेंद्र भारल ने कहा कि डॉ अंबेडकर का जीवन प्रेरणादायी है। उन्होंने संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डॉ निश्चल यादव ने कहा कि डॉ आंबेडकर के संविधान ने नागरिकों को अधिकार संपन्न बनाया है। संचालन डॉ नीरज सारवान ने किया। आभार डॉ जफर महमूद ने माना।
