उज्जैन। विश्वकर्मा पांचाल ग्रामीण समाज कल्याण समिति का सामूहिक विवाह सम्मेलन बिल्केश्वर धाम मोहनपुरा बड़नगर रोड पर हुआ। 9 जोड़ों का विवाह वैदिक परंपरा से कराया। ओकारलाल पांचाल ने बताया कि पांचाल ग्रामीण समाज कल्याण समिति के सम्मेलन का उद्देश्य समाज को जोड़ना एवं कम खर्च में विवाह कराना है। अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, कलावती यादव एवं जगदीश पांचाल थे। कालूहेडा ने नवयुगलों को आशीष दिया। कलावती यादव ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं लाडली बहना योजना की जानकारी दी। लक्ष्मीनारायण पांचाल, हेमराज भाई पांचाल, बाबूलाल पांचाल आदि समाजजन उपस्थित थे।
