उज्जैन। मध्यप्रदेश गुजराती सेन समाज कल्याण समिति व रजिस्टर्ड युवा संगठन के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 34 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअली आशीर्वाद दिया। प्रदेश संरक्षक भरत भाटी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप वर्मा, युवा संगठन सचिव जितेंद्र सेन सारोला ने बताया कि अध्यक्षता नंदकिशोर वर्मा ने की। मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा थे। रवि राय, सुशील श्रीवास, हर्षवर्धनसिंह, नितिन सेन, बाबूलाल परमार, राधेश्याम वर्मा, बालकृष्ण वर्मा आदि व हजारों समाजजन शामिल हुए।संचालन दुर्गा शंकर देवड़ा ने किया। आभार संतोष भाटी एवं महेंद्र वर्मा बाहुबली ने माना।
