उज्जैन। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत को लेकर यादव नगर में अतिक्रमण हटाया। भवन निरीक्षक आनंद परमार एवं नगर निगम रिमूवल गैंग ने यह कार्रवाई की। आयुक्त आशीष पाठक ने सभी जोन के भवन अधिकारी एवं भवन निरीक्षकों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत का तत्काल निराकरण किया जाए।
