उज्जैन। दीवारों पर सुंदरता के लिए व धार्मिक स्थलों के पास देवी देवताओं एवं मंदिरों की आकृतियां बनाई गई हैं। महापौर मुकेश टटवाल ने निगम आयुक्त आशीष पाठक को पत्र भेज कर कहा गया कि देवी देवताओं एवं मंदिरों की आकृतियों को तत्काल पूतवाया जाए एवं स्वच्छता से संबंधित स्लोगन लिखे जाएं। झालरिया मठ से आगे नृसिंह घाट ब्रिज की ओर जाने वाले मार्ग की दीवारों को पूतवाया व स्वच्छता आकृतियां एवं स्लोगन लिखे। उक्त कार्य का निरीक्षण महापौर मुकेश टटवाल ने एमआईसी सदस्य रजत मेहता, डॉ योगेश्वरी राठौर के साथ किया। पेंटर को निर्देश दिए कि स्वच्छता के स्लोगन एवं आकृतियां ही बनाई जाए।
