उज्जैन। शिक्षक अनोखी लाल शर्मा का व्याख्याता गणित के पद पर सेवानिवृत होने पर सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने फोन कर बधाई दी। विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र भी भेंट किया। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, समाज सेवी नारायण यादव एवं मुख्यमंत्री की पत्नी सीमा यादव, भामसं के निरंजन सिंह, विष्णु वर्मा ने अनोखीलाल शर्मा का सम्मान किया गया। जानकारी गुलशन मंसूरी ने दी।
