उज्जैन । मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ का इंदौर के निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जिला महासचिव अश्विन चौपड़ा ने बताया कि राठौर 25 मार्च को संघ के प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होने वाले थे। प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदोरिया को मंच से राठौर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित सैकड़ो पत्रकारों ने दु:ख व्यक्त किया।
