उज्जैन।अग्रवाल पंचायत न्यास के चुनाव में 13 में से 4 प्रत्याशी विजयी हुए। न्यास अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि 4 न्यासियों के लिए 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। चुनाव अधिकारी अमित अग्रवाल को बनाया गया था। 1031 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जय किशन अग्रवाल 535 मत लेकर विजय हुए, द्वितीय स्थान पर मधुर चौधरी 499, तृतीय स्थान पर रवि बंसल 460 और चौथे स्थान पर संदीप अग्रवाल 419 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुए। न्यास की ओर से अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। आभार न्यास के सचिव शैलेश मित्तल ने माना। ट्रस्टी संजय अग्रवाल सीए, दीपक मित्तल, शैलेंद्र मित्तल, गोपाल अग्रवाल, निमेष अग्रवाल, गोविंद गोयल, भगवानदास एरन, विजय मित्तल, महेश बजाज सहित अनेक लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।
