आकार के मंच पर देशभर की संस्कृति
उज्जैन। आकार के मंच पर देशभर की संस्कृति दिखी। आकार की लोकगीत व लोकनृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। मुख्य प्रशिक्षक डॉ हरिहरेश्वर पोद्दार व सहायक राजेश लड्डा, निहारिका पांचाल, प्रियांशी नागर, मोक्षदा सक्सेना, माधुरी विश्वकर्मा थे। संगत ढोलक पर ब्रजेश अंजान व नगाड़ी पर इब्राहिम खान ने की। अतिथि डॉ अर्पण भारद्वाज, निरंजन पांडा, डॉ सतविंदर कौर सलूजा, माया बधेका, राजकुमुद, संजय शर्मा, योगेंद्र पिपलोनिया, संतोष व्यास आदि थे। अतिथियों ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिए। आभार एकता पोद्दार ने माना।
