उज्जैन। शहर विकास एवं नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के लिए आयुक्त निगम के प्रस्तावित बजट पर महापौर मुकेश टटवाल, एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, सत्यनारायण चौहान, प्रकाश शर्मा, रजत मेहता आदि, प्रभारी आयुक्त पवन सिंह, उपायुक्त संजेश गुप्ता आदि सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में चर्चा शुरु हुई। बजट बैठक के में महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में राजस्व व संपत्ति कर विभाग के बजट पर मंथन हुआ। बैठक में प्रस्तावित बचत के अंतर्गत संपत्ति कर एवं अन्य कर की समीक्षा एवं चर्चा की। महापौर मुकेश टटवाल ने शेर चौराहा, छत्री चौक एवं टावर को ठेला गुमटी मुक्त रेड जोन घोषित करने, संपत्तिकर बिल में जलकर की राशि समाहित करने, ग्रांड होटल परिसर का किराया 21 हजार एवं प्रति रूम का किराया एक हजार रु. करने, मैरिज गार्डनों से सख्ती से कर वसूलने, निगम की आय में वृद्धि के लिए जीआईएस सर्वे, एनयूएलएम में बर्तन बैंक की सुविधा देने, कार्तिक मेला आय से कार्तिक मेला ग्राउंड में बाउंड्रीवाल एवं द्वार के टेंडर जारी करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिये। 24 मार्च को सुबह 11 बजे एमआईसी सभाकक्ष में मेयर इन काउंसिल की बजट बैठक होगी।
