उज्जैन। नगर पालिक निगम मुख्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रीय ध्वज फटा हुआ है। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हो रहा है। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र गब्बर कुवाल ने संभागायुक्त एवं कलेक्टर को शिकायत की है। कहा कि भारतीय झंडा संहिता की धारा 4 में भी स्पष्ट उल्लेख हैं कि राष्ट्रीय ध्वज फटा हुआ या मैला कुचला नहीं फहराया जाएगा। मौखिक सूचना निगम अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी हैं। राजेंद्र गब्बर कुवाल ने संभागायुक्त, कलेक्टर से अनुरोध किया कि निगम मुख्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाई की जाए।