उज्जैन। नागर ब्राह्मण समाज का फाग महोत्सव उर्दुपुरा धर्मशाला में हुआ। नागर ब्राह्मण परिषद अध्यक्ष भूपेन्द्र त्रिवेदी, युवा अध्यक्ष अमित नागर एवं महिला मंडल अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने बताया कि अपराह्न 3 बजे आयोजित फाग महोत्सव में ब्राह्मण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष केदार रावल, महिला मंडल की प्रदेशाध्यक्ष सोनिया मंडलोई, कार्यकारी अध्यक्ष नेहा प्रतिमा मेहता, प्रदेश महासचिव पं.हेमंत व्यास, संभागीय अध्यक्ष विजय शर्मा, आनंद शर्मा, विशाल नागर, योगेंद्र त्रिवेदी अतिथि थे। महिला मंडल ने फाग गीत एवं भजन गाए। कृष्ण राधा के साथ शानदार फुलों एवं गुलाल के साथ नृत्य की सामुहिक प्रस्तुति दी गई। द्वितीय सत्र में संध्या 6.30 बजे से रात 8.30 बजे तक हास्य व्यंग्य, श्रृंगार एवं गजलों का रहा। अतिथियों की उपस्थिति में भगवान हाटकेश्वर महादेव के मुखोटे पर माल्यार्पण किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक एवं एतिहासिक कवि सम्मेलन हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने समाज की मुख पत्रिका हाटकेश्वर समाचार के फरवरी अंक का लोकार्पण किया। संचालन लव मेहता ने किया। आभार अतुल मेहता ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *