उज्जैन। निगम के कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव ने निगम में पदस्थ महिला सब इंजीनियर से आपत्तिजनक व्यवहार किया। इसके विरोध में महिला कांग्रेस ने महापौर को ज्ञापन दिया। शहर कांग्रेस महिला अध्यक्ष सोनिया ठाकुर, पार्षद सपना सांखला, पार्षद प्रेमलता रामी, पार्षद पूनम मोहित जायसवाल आदि ने महापौर को ज्ञापन दिया। इसमें पियुष भार्गव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने बताया कि महिला उत्पीड़न का मामला होने से महिला कांग्रेस द्वारा ज्ञापन दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला सब इंजीनियर द्वारा निगमायुक्त को भी मामले की शिकायत दर्ज कराई है जिसमें पियूष भार्गव द्वारा व्हाट्सएप, फोन के माध्यम के साथ ही समक्ष में भी आपत्तिजनक व्यवहार किया गया है। महिला को परेशान करने और छेड़छाड़ का मामला है। सब इंजीनियर मुकुल मेश्राम और जोनल अधिकारी मनोज राजवानी की भी आवाज ऑडियो में है। इसी मामले में दो दिन पहले महिला सब इंजीनियर द्वारा पीयूष भार्गव को थप्पड़ भी मारे जाने की चर्चा है।