उज्जैन। सिंधी समाज के इष्ट देवता भगवान झूलेलाल का प्रकट उत्सव 30 मार्च को मनाया जाएगा। इसका पहला निमंत्रण वरुण देव अखंड ज्योति झूलेलाल मंदिर गीता कॉलोनी में अर्पित किया। समाज ने इस चेटीचंड महापर्व को निर्विघ्न एवं ऐतिहासिक महापर्व होने की भगवान झूलेलाल से प्रार्थना की। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि प्रताप रोहरा, महेश गंगवानी, अजय रोहरा, रमेश सामदानी, सुरेश सनमुखानी, जवाहर जयसिंघानी, जवाहर कोटवानी, गोपाल बलवानी सहित कई समाज जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *