उज्जैन । ऋषि नगर में चित्रगुप्त मंदिर पर होली उत्सव हुआ। चित्रगुप्त महिला जागृति मंडल ने फाग उत्सव मनाया। मुख्य अतिथि नगर निगम सभापति कलावती यादव थी। जिन महिलाओं ने वर्ष भर समाज के लिए योगदान दिया उन्हें कलावती यादव ने सम्मानित भी किया। संयोजक अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि महिला दिवसमें फाग उत्सव मनाया। चेतना श्रीवास्तव ने कहा कि चित्रगुप्त महिला जागृति मंडल ऐसा महिला संगठन है जिसने ऋषि नगर में मंदिर का निर्माण कराया और कई वर्षों से मंदिर का संचालन कर रहा है।