उज्जैन। रामनवमी पर मध्यप्रदेश गुजराती सेन समाज ट्रस्ट का सामूहिक विवाह होगा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ विवाह पर समाज का कम खर्च हो इस उद्देश्य के साथ सामूहिक विवाह होगा। ट्रस्ट कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष वर्मा, समिति अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, कोषाध्यक्ष जगदीश देवडा, नगर अध्यक्ष ओम वर्मा ने बताया कि सामूहिक विवाह को लेकर शेषनारायण मंदिर पर बैठक हुई। सामूहिक विवाह में 51 जोड़ों का विवाह करने का लक्ष्य रखा। संचालन सचिन वर्मा ने किया। आभार अर्जुन वर्मा, जगदीश वर्मा ने माना। बैठक में अशोक चौहान, अशोक राठौर, देवनारायण वर्मा, मोहनलाल वर्मा सहित संपूर्ण सेन समाज ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *