उज्जैन। अंकित ग्राम सेवाधाम आश्रम में स्वामी गोविंद देव गिरि (कोषाध्यक्ष राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या एवं न्यासी श्रीकृष्ण जन्म भूमि) पहंचे। सुधीर भाई गोयल, कांता भाभी, मोनिका व गोरी दीदी सहित आश्रम के विशेष बच्चों ने स्वागत किया स्वामी रणछोड़दास के चित्र के समक्ष विकास दीप प्रज्वलित किया। सुधीर भाई ने आश्रम की विविध सेवा गतिविधियों एवं निवासरत बच्चों, युवाओं एवं बुजूर्गो के बारे में जानकारी दी। गिरि ने आश्रम में निवासरत दिव्यांग, बहु दिव्यांग एवं विविध संक्रमणों के शिकार पीड़ितजनों को मुस्कुराते देख कहा कि मैं यहां पहली बार आया हूं। यहां पर सेवा का जो तप चल रहा है वह गद्गद करने वाला है। हम लोग स्वयं ऐसे सेवा के प्रकल्पों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कटिबद्ध हो जाए। इस अवसर पर लोकेश शर्मा, राजेंद्र गुरू एवं पंकज जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे।