उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर पहला विक्रम महिला समागम हुआ। उज्जैन की विभिन्न क्षेत्रों की महिला विदुषियों डॉ. सुधा मल, डॉ. पुष्पा चौरसिया, डॉ. प्रभा श्रीनिवासुलू, डॉ. उषा श्रीवास्त, डॉ. शोभा खन्ना, दीपिका शिंदे आदि का सम्मान किया। परिचय डॉ. अंजना पांडे, डॉ ज्योति उपाध्याय, डॉ दीपिका गुप्ता, डॉ. स्वाति दुबे, डॉ. दर्शना मेहता, डॉ. कोमल शर्मा, डॉ. अंशुमाला वाणी, डॉ प्रज्ञा गोयल, अमृता शुक्ला एवं करन्नगी ठाकुर ने दिया। रूप पमनानी एवं मंजूषा मिमरोट भी उपस्थित थे। महिला को उद्यम क्षेत्र में प्रवेश प्रोत्साहन के लिए शुभम चौहान ने उद्बोधन दिया। संचालन डॉ प्रीति पांडे ने किया। आभार डॉ. डीडी बेदिया ने माना।