उज्जैन। जब भी हम किसी कार्य को करते है तब समस्या आती है। हमें इनसे घबराना नहीं चाहिए। हमें अपने आपको कमजोर नहीं समझना चाहिए। यह बात सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्य अतिथि सीएसपी दीपिका शिंदे ने कही। शिक्षक वह होता है जो किसी व्यक्ति के जीवन को रचता है। शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएसपी दीपिका शिंदे ने दीप प्रज्जवलन कर किया। अध्यक्षता डॉली गिरी गोस्वामी ने की। अतिथियों का परिचय प्राचार्य डॉ. एकता इंगले ने दिया। आभार डॉ. उषा देवी कटियार ने माना। संचालनडॉ. पवित्रा शाह ने किया।