उज्जैन। ऑल इंडिया सेनजी महासंघ ट्रस्ट ने वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर भजनों पर नृत्य किया। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र परमार ने बताया कि ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा छानीवाल के मुख्य आतिथ्य में 23 महिलाओं को सम्मानित किया। जोन अध्यक्ष सुशील श्रीवास, सुरेंद्र सेन, मंगेश कश्यप, सुरेश सोलंकी आदि मौजूद थे। कृष्णा वर्मा, विमला राठौर, पुष्पा श्रीवास्तव, सुशीला गहलोत, आशा परमार, साधना वर्मा आदि का सम्मान किया गया। आभार मनोहर परमार ने माना।