उज्जैन। महाप्रभुजी बैठक में फाग ओर लट्ठमार होली हुई। युवा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्यों ने लट्ठमार एवं लड्डू मार होली खेली। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि राजेंद्र शाह ने नारायण यादव को प्रदेश कुश्ती संघ उपाध्यक्ष बनने पर तथा राजेंद्र कुशवाह का मध्य प्रदेश रब्बी फुटबॉल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सम्मान किया। संयोजक विट्ठल नागर ने पुष्टिमार्गीय में फाग उत्सव का महत्व बताया।