उज्जैन। देश भर की ब्राह्मण संस्थाओं को एक करेंगे। ब्राह्मणों की एकता के लिए देश भर में संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति का गठन करेंगे। आज उज्जैन में राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता संघ लखनऊ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अभिषेक दिक्षित तथा पदाधिकारी पं. अनिरुद्ध द्विवेदी, शिवम द्विवेदी, विनय त्रिपाठी, आशीष तिवारी महाकाल दर्शन करने पहुंचे। उनसे अभा ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों चर्चा की। उनका अभिनंदन संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति एवं अभा ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, तरुण उपाध्याय, शैलेंद्र द्विवेदी आदि ने किया व ब्राह्मणों की एकता एवं संगठन को मजबूत करने के संबंध में चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *