उज्जैन। उम्र मायने नहीं रखती है अगर आपके मन में संकल्प हो तो हम हर कार्य को कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सशक्तिकरण का संदेश देते हुए यह बात ऋषिनगर निवासी वंदना तिवारी ने कही। मिसेस उज्जैन का खिताब जीतने वाली और कुकिंग कंपिटीशन में स्टेट लेवल पर अपना वर्चस्व फैलाने वाली वंदना तिवारी सोशल कार्यों से भी बहुत जुड़ी हुई हैं। उनका कहना है कि कोई भी कार्य करने के लिए उम्र मायने नहीं रखती।