उज्जैन। चंद्रप्रभ भक्ताबर महिला मंडल के नवीन पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। रश्मि जैन अध्यक्ष, मेघा बाकलीवाल सचिव एवं रचना जैन कोषाध्यक्ष चुनी गई। पूर्व अध्यक्ष कल्पना चौधरी और सचिव रश्मि जैन ने बताया भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के दिन सामूहिक पाठ किया। नवीन अध्यक्ष एवं सचिव की शपथ, अधिकारी इंद्रा कांसल एवं साधना जैन डेजी ने कराई। इस अवसर पर अनिता जैन, संगीता रावत, साधना जैन, मोनिका बाकलीवाल, आभा गंगवाल, राज श्री जैन, इंद्रा गंगवाल, कल्पना चौधरी आदि उपस्थित थे।