उज्जैन। 6 मार्च को महाकाल विवाह समारोह क रिसेप्शन होगा। इसके 25 साल पूरे हो गए हैं। महाकाल भक्त मंडल की और से सभी भक्तों को पंचमुखी रुद्राक्ष से लेकर 11 मुखी रुद्राक्ष तक प्रसादी के रूप में दिए जाएंगे। मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमण गुरु त्रिवेदी एवं दिनेश गुरु त्रिवेदी ने बताया कि सन् 2000 से लेकर सन् 2025 तक रिसेप्शन लगातार जारी है। पुजारी उमेश गुरु, पुजारी गोपाल गुरु, पुजारी संदीप गुरु एवं महाकाल मंदिर के सभी पुजारी, पुरोहित इस कार्यक्रम में सहयोग करते आ रहे हैं। शिव बारात नगर कोट से चल कर नरसिंह घाट पहुंचेगी। उसके बाद विवाह का रिसेप्शन शुरू हो जाएगा।