उज्जैन। भारत विकास परिषद अवंतिका शाखा के चुनाव अधिकारी संजय शाह की उपस्थिति में हुए। जिसमें अध्यक्ष अजय मिश्रा, सचिव कृष्णकुमार पोरवाल एवं कोषाध्यक्ष निलेश शर्मा को चुना गया। चुनाव बैठक में मार्गदर्शक बुद्धि प्रकाश सोनी, राजेंद्र शाह, विट्ठल नागर ने दिया। मनीष चौधरी, चिराग शाह, सुनील लवंगीकर, महेश चौधरी, जगदीश धनोतिया, नीरज गुप्ता, पारूल शाह आदि की सहमति रही। जानकारी विट्टल नागर ने दी।