उज्जैन। नैसर्गिक दीक्षा महोत्सव में तीन दीक्षार्थियों का संयम जीवन शुरु हो गया। गुरुदेव का तपस्वी जीवन संयम, त्याग और मानव कल्याण की प्रेरणा देता है। उनके दिव्य विचार जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। आज विश्व को महावीर के संदेशो की आवश्यकता है। यह बात नैसर्गिक दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कही। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का विशेष सम्मान सचिन कासलीवाल, अशोक जैन चायवाला, दिनेश जैन एवं भक्तों ने किया। मीडिया प्रभारी सचिन कासलीवाल ने बताया कि तीन दीक्षार्थियों ने मोक्षमार्ग की ओर पहला आधिकारिक कदम रखा। केशलोच क्रिया से दीक्षा संस्कार शुरु हुआ। अतिथियों ने अल्पसंख्यकों की योजनाओं का पोस्टर विमोचन किया। सोमवार को गुरुपूजन, आहारचर्या व कार्यकर्ता सम्मान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *