उज्जैन। वैद्य राजपूत समाज समिति और महिला संगठन ने फाग उत्सव मनाया। समाज अध्यक्ष संजय सिंह हाड़ा ने बताया कि संध्या हाड़ा के राधा कृष्णजी का पूजन करने के बाद सभी समाजजनों ने होली भजनों पर झूमकर फूल और गुलाल से होली खेली। संदेश दिया कि होली खूबसूरत रंगो का त्योहार है इसे सूखे रंगो के साथ खेलें। भारती हाड़ा, ज्योति सांखला, रेखा राठौर, ज्योति राठौर, रेणु सांखला आदि साथ ही शैलेंद्र सिंह पंवार, मनीष सिंह गेहलोत, प्रदीप सिंह गोड, मुन्नालाल राठौर, प्रीतम सावंत, सतीश सांखला आदि सम्मिलित हुए। आभार गिरीश सिंह गौड़ ने माना।
