उज्जैन। अंकित ग्राम सेवाधाम आश्रम के संस्थापक सुधीर भाई गोयल ने मुख्य सचिव अनुराग जैन से भोपाल में भेंट की। इस अवसर पर सुधीर भाई ने आश्रम की विविध गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य सचिव अनुराग जैन को आश्रम आमंत्रित किया। जैन ने भी आश्रम आगमन की स्वीकृति दी। आश्रम के दायित्वोत्सव का स्मृति चिह्न एवं भगवान महाकाल का थ्री डी चित्र भेंट किया।