फज्जैन। जैन संत प्रज्ञा सागर पर्यावरण यात्रा के दौरान नैसर्गिक दीक्षा महोत्सव में भाग लेंगे। आचार्य श्री का कहना है कि पहले दीक्षाएं पेड़ या आश्रम में होती थी। सभी तीर्थंकर ने दीक्षा पेड़ के नीचे ही ली है। कोटा में नैसर्गिक दीक्षा महोत्सव होगा। कोटा में पेड़ के नीचे बैठकर ही दीक्षा दी जाएगी। अतिशय क्षेत्र केशवराय पाटन के दर्शन यात्रा में होंगे। यात्रा में जाने हेतु अपना रजिस्ट्रेशन संयोजकों अशोक जैन चायवाले, दिनेश जैन, संजय बड़जात्या, देवेंद्र सिंघई यात्रा संयोजक हितेश जैन, गिरीश बिलाला, सागर जैन, जंबु पाटनी आदि को कराएं।