उज्जैन। भजन गायक हंसराज हंस गढ़कालिका दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपत्निक दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। महंत करिश्मा नाथ ने उन्हें दर्शन कराए। चित्र, दुपट्टा व प्रसाद आदि भेंट कर सम्मान किया। गायक हंसराज ने कुछ देर मंदिर में रुककर आराधना की। उन्होंने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा।
