उज्जैन। डॉ सीवी रमन भारत के एक ऐसे वैज्ञानिक हुए हैं, जिन्होंने विज्ञान को सुदृढ आधार पर स्थापित किया है। उन्होंने 28 फरवरी को ही रमन प्रभाव की खोज की थी। भारत सरकार ने उनके नाम पर 28 फ़रवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस घोषित किया। यह उद्गार माधव कॉलेज में विज्ञान दिवस पर मुख्य अतिथि डॉ. वी के गुप्ता ने व्यक्त किए। डॉ गुप्ता ने भारतीय शिक्षण परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि सर डॉ सीवी रमन ने इसे आगे बढ़ाया। प्राचार्य डॉ कल्पना सिंह ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। संयोजक प्रो आयुषी पालीवाल ने आभार माना। डॉ नलिनी तिलकर ने सरस्वती वंदना की। अतिथियों का स्वागत डॉ शोभा मिश्रा, डॉ अजय चतुर्वेदी, डॉ मनोज सिसौदिया, अर्चना अखंड, डॉ आयुषी पालीवाल ने किया।