उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय में प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला एवं जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने विज्ञान दिवस पर 5 दिवसीय कार्यशाला की। प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष डॉ सलिल सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार में 4 वैज्ञानिक डॉ पीएस भटनागर, डॉ संदीप कुशवाह, डॉ राजेश कुमार मौर्य एवं डॉ सोनम जहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों द्वारा जीवाश्म अध्ययन पर विशिष्ट व्याख्यान दिया जाएगा। दूसरी ओर गणित अध्ययनशाला ने वैदिक गणित पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, फॉरेंसिक विभाग में विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता, भारत अध्ययन केंद्र द्वारा विक्रम संवत का वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं माइक्रोबायोलॉजी अध्ययनशाला द्वारा भारतीय विज्ञान की परंपरा पर संगोष्ठी होगी। इन आयोजनों पर हर्ष व्यक्त करते हुए विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने कहा कि छोटी-छोटी चीजों को सीख बड़ी उपलब्धियां अर्चित करना ही विज्ञान के विद्यार्थी की पहचान होती है।