उज्जैन। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयति सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में स्वयं सहायता समूह की दीदीयो को रोजगार उपलब्ध कराने एवं उनकी आय में वृद्धि करने के लिए पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों के साथ शक्ति दीदी उंमुखीकरण किया गया। जयति सिंहने दीदियों को समस्त विकासखंड के पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदी के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।