उज्जैन। त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर फ्रीगंज में तीन दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव हो रहा है। 26 फरवरी की शाम फलों से महादेव का सेहरा सजाया गया। 56 भोग अर्पित कर महाआरती के बाद महाप्रसादी दी गई। पुजारी पं. शैलेंद्र व्यास ने बताया कि महाशिवरात्रि पर रूद्राभिषेक, लघुरूद्र के बाद सुबह महादेव का पंचामृत अभिषेक और आरती हुई। शाम 6 बजे सेहरा दर्शन हुआ तथा रात 8 बजे महाआरती हुई। 27 फरवरी को सुबह आरती के बाद लड्डूओं का महाभोग लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *