उज्जैन। आर्य समाज मंदिर में महाशिवरात्रि पर ऋषि बोध उत्सव मनाया। मुख्य अतिथि आचार्य स्वामीनाथ पांडे ने कहा कि जागृति और चेतना का उद्घोष किया महर्षि दयानंद ने। इतिहास में सोमनाथ की घटना से हमने कोई सबक नहीं लिया। हमारे कथावाचको ने महापुरुषों की वीरता को कभी प्रकट नहीं किया, हम कर्म से विमुख होकर वेदविहीन हो गए हैं। आचार्य धर्मदेव ने कहा महापुरुष सत्य और न्याय के मार्ग से विचलित नहीं होते। राजेंद्र व्यास, आचार्य जीवनप्रकाश ने वैदिक मत्रों से विश्व कल्याण महायज्ञ करवाया। ईश प्रार्थना विष्णु शर्मा ने प्रस्तुत की। भजन संपत पाटीदार ने प्रस्तुत किए। संचालन ललित नागर ने किया। आभार सुरेश पाटीदार ने माना। वैदिक जयघोष डॉ राम प्रसाद मालाकार ने किया। इस अवसर पर वेद प्रकाश आर्य, रमेश पाटीदार, भरत आर्य, पवन पांचाल आदि धर्मालुजन उपस्थित थे।