उज्जैन। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान में हर संत-भक्त ने गोमती कुंड तथा उसके आसपास के क्षेत्र में गंदगी को साफ किया। विनोद गज्जर ने बताया कि सत्गुरू माता सुदीक्षा की प्रेरणा से निरंकारी भक्तों ने स्वच्छता अभियान के तहत त्रिलोक बेलानी के साथ गोमती कुंड तथा उसके आसपास के क्षेत्र में जमी काई, कीचड़, प्लास्टिक कचरा आदि गंदगी को साफ कर स्वच्छ जल स्वच्छ मन का संदेश दिया। स्वास्थ्य निरिक्षक कुमार भाटी एवं रामघाट से सुपरवाइजर देवास वर्मा ने निरंकारी मिशन के अभियान से प्रभावित होकर प्रशंसा की। राजकुमार गंगवानी ने बताया कि संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा ने बाबा हरदेव सिंह की अनंत शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए अभियान शुरु किया। स्वच्छता अभियान में सेवा करने वाले भक्तों को सतगुरु माता सुदीक्षा एवं राजपिता रमित जी ने आशीर्वाद दिया।