उज्जैन। अरजानी शाह दूल्हा कमेटी का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर हुआ। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। संयोजक लालू चाचा ने बताया कि सेवा के भाव से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। मुख्य अतिथि डॉ. सनवर पटेल एवं साकिर हुसैन खालवाला उपस्थित थे। कैंप में नि:शुल्क दवा दी गई।
