उज्जैन। समीपस्थ ग्राम दौलतपुर, झीतरखेड़ी और खेड़ा चितावलिया के बीच स्थित अतीप्राचीन डुंडेश्वर महादेव देवनारायण मंदिर यज्ञ समिति की श्रीमद्भागवत कथा एवं रूद्र यज्ञ महोत्सव हो रहा है।तृतीय दिवस हजारों श्रद्धालुजन कथा श्रवण करने पहुंचे। यजमान पवन आंजना ने कृष्णजी एवं व्यासपीठ का पूजन किया। कथावाचक संत कमलेश भईजी को तिलक लगाकर कथा की शुरुआत की। कथा रोजाना दोपहर 12 से 3 बजे तक चलेगी। कथावाचक ने श्रद्धालुओं को तृतीय दिवस बताया कि बेटी ही साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप होती है। जिसके परिवार में बेटी है, वह परिवार हमेंशा खुशहाली और सुख- समृद्धि से भरपूर रहता है। इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के  जिलाध्यक्ष राजेश जोशी, अश्विन चौपड़ा,  दिपांशु जैन आदि ने व्यासपीठ का पूजन किया।अग्निस्थापना के साथ रूद्र यज्ञ की भी शुरूआत हुई। यज्ञाचार्य पं. कमलेश शास्त्री दलोदा आदि रहे। 27 फरवरी को शोभायात्रा और महाप्रसादी होगी। जानकारी प्रकाश पाटीदार, संजय विश्वकर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *