उज्जैन। गढ़कालिका मंदिर में बचुपल्ली हैदराबाद से आई महिला भक्त सुरम शिलाया रेड्डी ने पुजारी महंत करिश्मानाथ की प्रेरणा से चांदी की एक थाली दान में दी। उक्त थाली महिला भक्त ने गढ़कालिका को अर्पित करने के बाद मंदिर प्रबंध समिति के प्रबंधक मूलचंद जाटवा को दी। प्रबंधक जाटवा व पुजारी महंत करिश्मा नाथ ने दानदाता महिला भक्त का प्रसाद भेंट कर सम्मान किया।
