उज्जैन। संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने कालिदास अकादमी में वर्णागम शिविर देखा। प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि संस्कृत और चित्रकला का घनिष्ठ संबंध है। विद्यार्थियों को प्राचीन भारतीय कलाओं के बारे में जानने और सीखने के लिये प्रेरित करने के लिए यह शैक्षणिक भ्रमण किया। अकादमी की उपनिदेशक डॉ. योगेश्वरी फिरोजिया और राजस्थान से आए चित्रकारों ने विद्यार्थियों को राजस्थान की फड़ शैली के चित्रांकन के बारे में जानकारी दी।
