उज्जैन। 23 फरवरी रविवार एवं 24 फरवरी 2025 सोमवार को अभा प्रत्यक्ष परिचय सम्मेलन होगा। इस परिचय सम्मेलन में 21 साल आयु से 38 साल के अविवाहित युवक एवं युवतियों का परिचय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक करवाया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सर्व हिंदू, सर्व जैन व सर्व बौद्ध समाज के पुनर्विवाह के इच्छुक महिला एवं पुरुषों के रिश्तों के लिए भी प्रत्यक्ष परिचय सम्मेलन किया गया है। 23 फरवरी को शाम 7 बजे से रात् 10 बजे तक कालिदास अकादमी हॉल में चैरिटी शो होगा। 24 फरवरी को कालिदास अकादमी हॉल में ही गीत संगीत निशा, शाम ए गजल शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक होगी।