उज्जैन। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क काम करता है। यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने निःशुल्क दंत, नेत्र एवं मेडिकल चिकित्सा शिविर में कही। दीपक जैन ने बताया कि भाजपा उपाध्यक्ष जगदीश पांचाल, मुकेश यादव, डॉ कपिल कटारिया, डॉ अनुभव प्रधान विशिष्ट आतिथि थे। डॉ. प्रिंस कुशवाह, डॉ अरुण कुशवाह एवं रूपल तिवारी ने 135 से अधिक छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का चेकअप किया।