उज्जैन। मध्य प्रदेश ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में ब्राह्मण रत्न सम्मान होगा। इसमें अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं सांसद अनिल फिरोजिया को आमंत्रित किया जाएगा। इसी क्रम में सांसद अनिल फिरोजिया का ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल ने शाल, श्रीफल एवं भगवान परशुरामजी का फोटो देकर सम्मान किया व आमंत्रित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पं मनोज रावत, दिलीप उपाध्याय, राजेश व्यास आदि उपस्थित थे।