उज्जैन। ऑल इंडिया इंश्योरेंस एंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर एक घंटे की बहिर्गमन हड़ताल की गई।
उज्जैन की तीनों शाखाओं में वर्ग 3 एवं 4 में नई भर्ती शीघ्र प्रारंभ करने तथा एसोसिएशन को मान्यता देने की प्रमुख मांग की गई। दोपहर 12.30 से 1ः30 बजे तक बहिर्गमन हड़ताल की गई। सभी कर्मचारियों ने नारेबाजी की। सभा को निधि श्रीमाली, कुमुद जवखेड़कर, धर्मेंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा, पेंशनर एसोसिएशन के बीएल जैन, प्रकाश बांगर, सरिता लिखार, मनोज शर्मा आदि ने संबोधित किया। प्रशांत सोहले ने संचालन किया। अनिल कुरेल ने आभार माना।