उज्जैन। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की शिवधाम कालोनी में श्रीमद्भागवत कथा हो रही है। कथा व्यास मानस गुरू ने हिरंय कश्यप, नृसिंह अवतार, वामन भगवान के प्रसंग सुनाए। प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायणसिंह तंवर, उपाध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष सौरभसिंह आंजना ने बुजुर्गों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा हो रही है। 23 फरवरी को समापन पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक भजन एवं भंडारा होगा। जानकारी राजेश सारड़ा ने दी।