उज्जैन। विद्यार्थियों को क्षणिक और चीर आनंद के अंतर को समझना आवश्यक है। हम यह प्रयास करें कि हम जीवन भर आनंद को प्राप्त करते रहें। हमारे युवाओं में रील देखने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। यह उद्गार माधव कॉलेज के वार्षिक उत्सव के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो विजय मेनन ने व्यक्त किए। प्राचार्य प्रो कल्पना सिंह ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। सारस्वत अतिथि जन भागीदारी समिति की सदस्य डॉ भारती वर्मा ने शुभकामनाएं दीं। संचालन डॉ जफर महमूद ने किया। आभार डॉ शोभा मिश्रा ने माना। विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। लोक सेवा आयोग से चयनित व नेट एवं जेआरएफ उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।