उज्जैन। महाशिवरात्रि पर 28 लाख का महाराजभोग, 12 लाख का राजघराना उट्टन महाकाल को अर्पित किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर पुणे के डॉ. सागर, डॉ. साधना, पुत्र साराध्य, पुत्री साध्या, पुत्र चिरंजीवी सात्विक कोलते परिवार यह करेगा। 9 दिनों तक महाराज भोग का चढ़ावा और राजघराना उट्टन अर्पित किया जाएगा। यह महाराज भोग प्रतिनिधि मुरली मनोहर जोशी तथा पं. महेश पुजारी, पं. गोपाल गुरूजी ने बताया यह गर्भगृह में अर्पित किया जाएगा। चांदी के थाल पात्र में राजघराणा उट्टन के साथ 50 किलो हल्दी भी बाबा को दुल्हा स्वरूप लगाने के लिए अर्पित की जाएगी।