उज्जैन। मध्यप्रदेश युवा शिवसेना, गौ रक्षा न्यास, हिंदू टाइगर फोर्स और राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने विशाल वाहन रैली निकाली। इस रैली में शिव सैनिक, गौरक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के दौरान भगवा ध्वज लहराते हुए हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारे गूंज उठे। रैली का देवास गेट बस स्टैंड पर स्वागत किया गया। रैली में सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए दो प्रमुख मांगें रखी गईं-महाकाल मंदिर क्षेत्र के 2 किमी के दायरे में मांस-मछली की दुकानों को प्रतिबंधित किया जाए व हिंदू आस्थाओं के अनुरूप नीतिगत निर्णय लिए जाएं। रैली के बाद आयोजकों ने शहर प्रशासन, पुलिस विभाग और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।