उज्जैन। सेना के मध्यभारत क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पीएस शेखावत ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार की चिकित्सा सुविधा के लिए दौरा किया। पूर्व सैनिक अंशदाई चिकित्सा योजना में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार की चिकित्सा होती है। शेखावत के साथ ब्रिगेडियर अतुल भाटिया, कर्नल मनीष गोयल भी थे। कर्नल प्रदीप सिंह एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विष्णु दत्त शर्मा ने अगवानी की। सेना के अधिकारियों ने ग्राम शक्कर वासा में आवंटन के लिए प्रस्तावित भूमि का अवलोकन किया। जनरल शेखावत एवं सेना के अधिकारियों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुकेश कुमार मोयल, रवि प्रताप सिंह भदोरिया, जितेंद्र राजपूत, अनिल कुमार तोमर, सवाई सिंह शेखावत, शैलेंद्र सिंह डोडिया, योगेश कुमार राठौर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *